BCCI ने IPL टीम KKR से बांग्लादेश के तेज़ गेंदबाज़ मुस्तफ़िज़ुर रहमान को अपनी टीम से रिलीज़ करने को कहा है।

BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने न्यूज़ एजेंसी PTI को इस बात की पुष्टि की कि KKR रिप्लेसमेंट खिलाड़ी मांग सकती है और अगर टीम रिक्वेस्ट करती है तो BCCI इसकी इजाज़त देगा।

जब मीडिया ने कारण पूछा, तो देवजीत सैकिया ने कहा कि “यह हाल के घटनाक्रमों की वजह से हुआ है,”।

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने IPL नीलामी 2026 में मुस्तफ़िज़ुर रहमान को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे बाद में विवाद हुआ था।

यह मामला बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा से जुड़ा है। हाल ही में, बांग्लादेश में दीपू चंद्र दास नाम के एक हिंदू मज़दूर को कथित ईशनिंदा के आरोप में भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। बाद में उसके शव को लटकाकर जला दिया गया था। राजबाड़ी के पांग्शा उप-ज़िले के कलिमोहर यूनियन के होसेंडांगा गांव में अमृत मंडल नाम के एक और हिंदू युवक को रंगदारी के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला गया था।

इन घटनाओं के बाद, भारत के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए और लोग बांग्लादेश के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment